
diwali laxmi puja vidhi
दीपावली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दीपावली - दीपों का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला भारतीय सनातन संस्कृति का सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत तथा बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। दीपावली मनाने के कई कारण है।
रामायण के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम जी 14 वर्ष का वनवास काटकर तथा रावण पर अपनी विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। उनके आने की खुशी में लोगों ने घर-घर दीप जलाए थे। इसी दिन लक्ष्मी जी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी तथा भगवान विष्णु जी को पति रूप में स्वीकार किया था।
इस त्योहार पर सफाई का विशेष महत्व है। इसलिए लोग अपने घर तथा ऑफिस को साफ करके सजाते हैं। खाने में पकवान बनते हैं। पूजा के बाद घरों के बाहर दीप, मोमबत्ती तथा बिजली से सजावट की जाती है।
शाम को लक्ष्मी जी तथा गणेश जी की पूजा की जाती है। पूजा में सोने-चांदी के सिक्के, नारियल, पान-सुपारी, जल, अक्षत, खील-बताशे, फूल, आम के पत्ते, फल, मिठाई आदि का विशेष उपयोग किया जाता है।
इस वर्ष यह त्यौहार 4 नवंबर 2021 गुरुवार को है। पूजा का शुभ मुहूर्त -
सुबह - 7:38 AM से 9:56 AM
दोपहर – 1:43 PM से 3:10 PM
शाम - 6:11 PM से 8:01 PM तथा
रात - 0:45 से 3:01 AM बजे तक है।
दीपावली पर माँ लक्ष्मी जी की पूजा विधि-पूर्वक करने पर घर में सुख-समृद्धि तथा यश की प्राप्ति होती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आप लक्ष्मी जी को अपने घर में साल भर के लिए स्थिर कर सकते हो तथा कुबेर जी का आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सिद्ध मंत्र, यंत्र तथा उपयुक्त सामग्री का उपयोग किया जाता है।
Wishing you all a very Happy and Prosperous Deepawalii from International School of Astrology.
Learn Astrology, Palmistry, Vastu Shastra, Tarot Card Reading, Numerology, Reiki Healing, and many other subjects through Online Mode all under one roof @ International School of Astrology.
Comments -